Hindi, asked by sharma1450241, 1 year ago

Shiksha Mein Khel Kud ka mahatva

Answers

Answered by Aishwarya0739
25
शिक्षा में खेल का महत्व

मनुष्य के जीवन में खेल-कूद बहुत आवश्यक है। हमारे जीवन में अनेक परेशानियाँ होती है तथा हम तनाव से ग्रस्त होते है। और खेल-कूद हमें परेशानियों से, तनाव एवं चिंताओं से निजात दिलाता है। शिक्षा में खेल का विशेष महत्व है। यह शिक्षा का अनिवार्य हिस्सा है।

खेलों से मनुष्य का संपूर्ण विकास होता है। हमारा शरीर स्वस्थ, चुस्त और तंदुरुस्त बनता है। खेल-कूद मन में ताजगी लाते हैं। स्कूल कालेजों में अनेक प्रकार के खेलों की व्यवस्था होती है। सिर्फ पढ़ाई करते करते विद्यार्थी उब जाते हैं। और फोड़ी देर खेल लेने से वह तनाव मुक्त होते हैं और फिर पढ़ाई में ध्यान लगा पाते हैं।

खेल के माध्यम से ही बच्चे विद्यार्थी जीवन में नई-नई बातें सीखते है। खेलों से ही अनुशासन, ईमानदारी, निष्ठा, समय का पाबंद होने जैसे गुणों का विकास होता है। खेल में मिली हार-जीत से ही वह जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं। हार से वह सीखते हैं कि अपने अंदर की खामियों को कैसे कम करें तथा जीत उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। बच्चों में साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है।

खेल-कूद मनोरंजन का बेहतर साधन है। पढ़ाई के बाद खाली समय में विद्यार्थियों को व्यस्त रखने का यह सर्वोत्तम उपाय है। खेल-कूद के बिना शिक्षा अधूरी है। विद्यार्थी को श्रेष्ठ नागरिक बनाने के लिए खेल-कूद अतिआवश्यक है।
Answered by 46mishra
0

Explanation:

tera bap aya please mark me Brainlist and like me

Attachments:
Similar questions