Math, asked by BrainlyHelper, 1 year ago

दवा का एक कैप्सूल (capsule) एक बेलन के आकार का है जिसके दोनों सिरों पर एक-एक अर्धगोला लगा हुआ है (देखिए आकृति 13.10)। पूरे कैप्सूल की लंबाई 14 mm है और उसका व्यास 5 mm है। इसका पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (जब तक अन्यथा न कहा जाए \pi=\frac{22}{7} का प्रयोग कीजिए)

Answers

Answered by abhi178
16
चित्र में स्पष्ठ है कि दवा का एक कैप्सूल एक बेलन के आकार का है जिसके दोनों सिरों पर एक-एक अर्धगोला लगा हुआ है, पूरे कैप्सूल की लंबाई 14 mm है और उसका व्यास 5 mm है।

कैप्सूल का व्यास = 5mm
इसीलिए, कैप्सूल की त्रिज्या , r = 2.5mm

बेलनाकार भाग की लम्बाई , l = 14mm -2 × 2.5 mm
= 14mm - 5mm = 9mm

अब, कैप्सूल का पृष्ठीय क्षेत्रफल = 2 × अर्धगोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल + बेलन का पृष्ठीय क्षेत्रफल

= 2 × 2πr² + 2πrl

= 4πr² + 2πrl

= 2πr(2r + l)

= 2 × 22/7 × 2.5 (2 × 2.5 + 9 )

= 2 × 22/7 × 2.5 × 14

= 44 × 5 = 220 mm²

Attachments:
Similar questions