Chemistry, asked by renuka6734, 1 year ago

धूम कुहरा क्या है? सामान्य धूम कुहरा प्रकाश रासायनिक धूम कुहरे से कैसे भिन्न है?

Answers

Answered by Anonymous
1

धूम कोहरा निम्न प्रकार से समझाया गया है तथा सामान्य धूम कोहरा प्रकाश रासायनिक धूम कोहरे से भिन्न कैसे है यह भी समझाया गया है।

•' धूम कोहरा ' धूम तथा कोहरे से मिलकर बना है। धूम कोहरे के दो प्रकार होते है।सामान्य धूम कोहरा तथा प्रकाश रासायनिक धूम कोहरा।

• (क) सामान्य धूम कोहरा, (जो ठंडी नम जलवायु में होता है। ) धूम , कोहरे एवं सल्फर डाइऑक्साइड का मिश्रण है। रासायनिक रूप से यह एक अपचायक मिश्रण है। अतः इसे ' अपचायक धूम कोहरा ' भी कहते है।

•(ख) प्रकाश रासायनिक धूम कोहरा - कोहरा जो उष्ण, शुष्क एवं साफ धूम पयी जलवायु में होता है, स्वचालित वाहनों तथा कारखानों से निकालने वाले नाइट्रोजन के आक्साइडों तथा हाइड्रोकार्बन पर सूर्य प्रकाश की क्रिया के कारण उत्पन्न होता है।

प्रकाश रासायनिक धूम कोहरे की रासायनिक प्रकृति

ऑक्सी कारक है।इसमें ऑक्सी कारक अभिकरणों की संद्रता उछ रहती है , अतः इसे ' ऑक्सी कारक धूम कोहरा कहते है।

Similar questions