Social Sciences, asked by feminarafiq2906, 1 year ago

उन जनवादी अधिकारों की सूची बनाएँ जो आज हमें मिले हुए हैं और जिनका उद्ग्म फ्रांसीसी क्रांति में हैं।

Answers

Answered by jangrakomal2003
161
ऐसे प्रजातांत्रिक अधिकार जिनकी उत्पत्ति फ्रांसीसी क्रांति में खोजी जा सकती है तथा जिनका उपभोग आज हम करते हैं वह निम्नलिखित है-
(i) समानता का अधिकार।
(ii) भाषण तथा विचार अभिव्यक्त करने की स्वतंत्रता का अधिकार।
(iii) मत देने तथा किसी खास कार्यालय के लिए चुने जाने का अधिकार।
(iv) संपत्ति का अधिकार।
(v) सुरक्षा का अधिकार।
(vi) दमन के विरोध का अधिकार।
Answered by bhatiamona
0

उन जनवादी अधिकारों की सूची बनाएँ जो आज हमें मिले हुए हैं और जिनका उद्ग्म फ्रांसीसी क्रांति में हैं।

ऐसे जनवादी अधिकार जो आज हमें मिले हैं और जिनका उद्गम फ्रांसीसी क्रांति से पूरा माना जा सकता है, वह जनवादी अधिकार इस प्रकार हैं :

  • संपत्ति का अधिकार,
  • समानता का अधिकार,
  • भाषण तथा विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार
  • अपनी सुरक्षा का अधिकार
  • किसी भी तरह के दमन के विरोध करने का अधिकार

व्याख्या :

यह सारे अधिकार हमें फ्रांसीसी क्रांति से प्रेरित हुए माने जा सकते हैं, क्योंकि यूरोप में फ्रांसीसी क्रांति पूरे यूरोप में क्रांति का उद्गम स्थल है, जिसमें समानता और स्वतंत्रता तथा लोकतंत्र की अवधारणा को स्थापित किया।

यूरोप में फ्रांस की क्रांति के बाद पूरे यूरोप में फैली क्रांति ने इन अवधारणाओं से पूरे विश्व को जागरूक किया।हमारे संविधान में हमें मिले कुछ मौलिक जनवादी अधिकार भी ऐसी क्रांति से प्रेरित रहे।

#SPJ3

——————————————————————————————————————

कुछ और जानें :

https://brainly.in/question/14315642?msp_poc_exp=6

किसने कहा है अधिकार एवं कार्य आपस में जुड़े हुए हैं​?

https://brainly.in/question/13262352?msp_srt_exp=6

‘राज्य एक आवश्यक बुराई है’ यह कथन किस विचारधारा से सम्बन्धित है ?

(अ) व्यक्तिवाद

(ब) पूँजीवाद

(स) समाजवाद

(द) लोक कल्याणकारी

Similar questions