Science, asked by Nishith7770, 9 months ago

उस अम्ल का नाम लिखिए जो भोजन के पाचन में भाग लेता है।

Answers

Answered by aadii27
1

Answer:

Hydrochloric Acid helps in digestion

Plz mark as brainliest

Answered by bhatiamona
1

भोजन के पाचन में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल भाग लेता है।

मनुष्य जो भी भोजन ग्रहण करता है, उसको पाचन तंत्र द्वारा अवशोषण कर उस में संग्रहित ऊर्जा को प्राप्त करना व अपशिष्ट को बाहर निकालना पाचन क्रिया कहलाता है। यह पाचन क्रिया पाचन तंत्र के अंदर संपन्न होती है। पाचन तंत्र में पाचन प्रक्रिया के कई चरण होते हैं जिसमें अंतर्ग्रहण तथा पाचन आदि हैं। जो भोजन ग्रहण किया जाता है वो आहार नाल के द्वारा आमाशाय में पहुंचता है। आमाशय की माँस-पेशियों द्वारा भोजन का अवशोषण किया जाता है।

इस अवशोषण प्रक्रिया में जठर रस सहयोग करता है, इस जठर रस में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा पेप्सिनोजन एंजाइम होते हैं। हाइड्रोक्लोरिक अम्ल पेप्सिनोजन को क्रियाशील करता है। पेप्सिनोजन क्रियाशील होकर पेप्सिन में परिवर्तित होता रहता है। आमाशय से भोजन छोटी आँत में चला जाता है। जहां पर इसका पूर्ण रूप से अवशोषण होता है और छोटी आँत के बाद भोजन बड़ी आँत जाता है। बड़ी आंत का कार्य भोजन के अपविष्ट को मलाशय व मलद्वार तक पहुंचाना है।

Similar questions