History, asked by Riasingh987, 9 months ago

विभिन्न समूह 'अल्पसंख्यक' शब्द को किस तरह परिभाषित कर रहे थे?

Answers

Answered by shishir303
5

विभिन्न समूहों ने अल्पसंख्यक शब्द को अलग अलग तरीके से परिभाषित किया, जो इस प्रकार है..

  • कुछ लोग मुसलमानों को अल्पसंख्यक कह रहे थे और उनके अनुसार भारत में मुसलमानों की संख्या बहुसंख्यक हिंदुओं के अनुपात में काफी कम है, इसलिए वही अल्पसंख्यक हैं।  
  • कुछ लोग सिख धर्म के अनुयायियों को अल्पसंख्यक बता रहे थे और उन्हें अल्पसंख्यकों की सुविधा देने की मांग कर रहे थे।  
  • कुछ लोग आदिवासी लोगों को सही अल्पसंख्यक बता रहे थे। आदिवासी समूह के एक प्रतिनिधि जयपाल सिंह ने कहा कि भारत में कोई ऐसा समूह जिसके साथ हजारों वर्षों से उचित व्यवहार नहीं हुआ है तो वह आदिवासी समूह ही है, जो 6000 वर्षों से अपमानित और उपेक्षित किया जाता रहा है।  
  • कुछ लोगों ने दलितों को वास्तविक अल्पसंख्यक बताया। दलितों के प्रतिनिधि के खांडेलकर के अनुसार दलित ही हैं, जिन्हें हजारों सालों से दबाया-कुचला गया है।  
  • मद्रास के पी पोकर बहादुर ने संविधान सभा में अल्पसंख्यकों को अलग से निर्वाचिका का देने की बजाय संयुक्त निर्वाचन देने की वकालत की। उनके अनुसार एक ऐसा राजनीतिक ढांचा बनाया जाए जिसके अंदर अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक मिलजुल कर रह सकें।  
  • जब मुसलमान बुद्धिजीवी मुसलमानों के लिये एक पृथक निर्वाचिका की मांग करने लगे तो आर. वी. धुलेकर और पटेल जैसे नेताओं ने इसका विरोध किया।  
  • पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने भी अल्पसंख्यकों के लिए अलग निर्वाचिका का विरोध किया।
  • एनजी रंगा ने जवाहरलाल नेहरू द्वारा पेश किए गए उद्देश्य प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अल्पसंख्यकों के संबंध में सबसे अलग परिभाषा दी। उनके अनुसार अल्पसंख्यक इस देश की जनता है, जो इतने वर्षों से दमित और पीड़ित है और साधारण नागरिकों के अधिकारों का लाभ नहीं उठा पा रही। इस तरह अलग-अलग समूह के लोगों ने  अल्पसंख्यकों को अलग-अलग तरीके से परिभाषित किया।

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

“संविधान का निर्माण” पाठ के अन्य सभी प्रश्नों के लिये नीचे दिये लिंक्स पर जायें...

उद्देश्य प्रस्ताव में किन आदर्शों पर ज़ोर दिया गया था?

https://brainly.in/question/15469191

प्रांतों के लिए ज्यादा शक्तियों के पक्ष में क्या तर्क दिए गए?

https://brainly.in/question/15469162

महात्मा गाँधी को ऐसा क्यों लगता था कि हिंदुस्तानी राष्ट्रीय भाषा होनी चाहिए?

https://brainly.in/question/15469193

वे कौन सी ऐतिहासिक ताकतें थीं जिन्होंने संविधान का स्वरूप तय किया?

https://brainly.in/question/15469169

दमित समूहों को सुरक्षा के पक्ष में किए गए विभिन्न दावों पर चर्चा कीजिए।

https://brainly.in/question/15469164

संविधान सभा के कुछ सदस्यों ने उस समय की राजनीतिक परिस्थिति और एक मजबूत केंद्र सरकार की जरूरत के बीच क्या संबंध देखा ?

https://brainly.in/question/15469194

संविधान सभा ने भाषा के विवाद को हल करने के लिए क्या रास्ता निकाला?

https://brainly.in/question/15469173

मानचित्र कार्य-वर्तमान भारत के राजनीतिक मानचित्र पर यह दिखाइए कि प्रत्येक राज्य में कौन-कौन सी भाषाएँ बोली जाती हैं। इन राज्यों की राजभाषा को चिह्नित कीजिए। इस मानचित्र की तुलना 1950 के दशक के प्रारंभ के मानचित्र से कीजिए। दोनों मानचित्रों में आप क्या अंतर पाते हैं? क्या इन अंतरों से आपको भाषा और राज्यों के आयोजन के संबंधों के बारे में कुछ पता चलता है।

https://brainly.in/question/15469167

Answered by sbimla193
0

Answer:

68uutiuuiiu9uu

Explanation:

6uu९89989099 h9

Similar questions