Biology, asked by maahira17, 8 months ago

वंशागति के क्रोमोसोम वाद को किसने प्रस्तावित किया?

Answers

Answered by nikitasingh79
8

वंशागति के क्रोमोसोम वाद को सटन और बोवेरी ( Sutton  and Boveri) ने 1902 में प्रस्तावित किया था।

Explanation:

वंशागति के क्रोमोसोम वाद के अनुसार :  

(1) मेंडल के कारकों का जोड़ा समजात गुणसूत्रों के जोड़े पर भौतिक रूप से स्थित होता है। अतः यह कहा जा सकता है कि समजात गुणसूत्र के जोड़े के प्रत्येक गुणसूत्र पर एक कारक उपस्थित होता है।

(2) अर्द्धसूत्री विभाजन की प्रक्रिया के दौरान इस समजात गुणसूत्रों का हीं पृथक्करण तथा स्वतंत्र अपव्यूहन होता है अर्थात इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि गुणसूत्र ही मेंडल के कारकों के वाहक होते हैं।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ  (आनुवंशिकी तथा विकास) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/14819726#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

बिंदु-उत्परिवर्तन क्या है? एक उदाहरण दें।  

https://brainly.in/question/14860041#

निम्न शब्दों को उदाहरण समेत समझाएँ

(अ) सह प्रभाविता, (ब) अपूर्ण प्रभाविता  

https://brainly.in/question/14856427#

Answered by Anonymous
6

Answer:

वंशागति के क्रोमोसोम वाद को किसने ... वंशागति के क्रोमोसोम वाद को सटन और बोवेरी ( Sutton and Boveri) ने 1902 में प्रस्तावित किया था।

Similar questions