Social Sciences, asked by PragyaTbia, 10 months ago

व्याख्या कीजिए कि एक देश के आर्थिक विकास में सार्वजनिक क्षेत्रक कैसे योगदान करता है?

Answers

Answered by nikitasingh79
109

उत्तर :  

एक देश के आर्थिक विकास में सार्वजनिक क्षेत्रक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि इस क्षेत्र के अधिकांश परिसंपत्तियों पर सरकार का स्वामित्व होता है और सरकार इन ही सभी सेवाओं को उपलब्ध कराती है। अधिकतर आर्थिक गतिविधियां ऐसी हैं जिनके प्राथमिक जिम्मेदारी सार्वजनिक क्षेत्रक की है। सार्वजनिक क्षेत्र जोखिम भरी सार्वजनिक कल्याण संबंधी गतिविधियों में निवेश करके देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान करता है। इस क्षेत्र का मुख्य उद्देश जनकल्याण होता है। यह क्षेत्र लोगों को शिक्षा ,स्वास्थ्य ,भोजन एवं सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त करवाता है। अतः सार्वजनिक क्षेत्र देश के विकास में भारी पैमाने पर परियोजनाओं को चलाकर महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

Answered by Anjurani10031982com
14

Answer:

nikitasingh79 give suitable answer of your question

Similar questions