Science, asked by nitikaaggarwal5171, 10 months ago

व्यायाम करते समय कौन-कौन सी सावधानियाँ बरती जानी चाहिए, समझाइये।

Answers

Answered by bhatiamona
5

Answer:

व्यायाम करते समय निम्न सावधानियां बरती जानी चाहिए...

  • व्यायाम शुरुआत में हमेशा किसी विशेषज्ञ की देखरेख में ही करना चाहिए।
  • व्यायाम सदैव नित्य करना चाहिए।
  • व्यायाम हमेशा खाली पेट करना चाहिए।
  • व्यायाम अपनी शारीरिक क्षमता तथा आयु को ध्यान में रखकर करना चाहिए।
  • व्यायाम का क्रम सरलता से जटिलता की ओर होना चाहिए था। सरल व्यायाम करते करते फिर जटिल व्यायामों की तरफ जाना चाहिए।
  • जो व्यायाम मौसम के अनुकूल हो वैसे व्यायाम करना चाहिए।
  • वह व्यायाम करने चाहिए जो आपके शारीरिक उद्देश्यों की पूर्ति करते हों।
  • व्यायाम हमेशा नियमित और क्रमबद्ध तरीके से करना चाहिए।
  • व्यायाम करते समय सदैव प्रसन्नचित्त रहना चाहिए और किसी भी तनाव को अपने ऊपर नहीं लेना चाहिए।
  • व्यायाम हमेशा साफ, स्वच्छ एवं प्राकृतिक जगह पर करना चाहिए, जहां पर स्वच्छ एवं साफ हवा आती हो।
  • व्यायाम नित्य और निश्चित समय पर ही करना चाहिए।
  • व्यायाम करते समय वस्त्र सुरुचिपूर्ण हो अर्थात वे ढीले-ढाले हों।
  • कठिन व्यायाम करने के पश्चात पर्याप्त विश्राम लेते रहना चाहिए।
  • व्यायाम करें तो व्यायाम के अनुसार पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेते रहें।
Similar questions