Math, asked by heplme3414, 9 months ago

6 m चौड़ी और 1.5 m गहरी एक नहर में पानी 10 km /h की चाल से बह रहा है | 30 मिनट में, यह नहर कितने क्षेत्रफल की सिंचाई कर पाएगी, जबकि सिंचाई के ल;इए 8 cm गहरे पानी की आवश्यकता होती है |

Answers

Answered by nikitasingh79
9

Answer:

नहर 56.25 hectare क्षेत्रफल की सिंचाई कर पाएगी

Step-by-step explanation:

दिया है :  

नहर की चौड़ाई = 6 m

नहर में पानी की गहराई = 1.5 m

पानी की चाल = 10 km/h

1 घंटे में निकले पानी का आयतन = नहर की अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल × पानी की चाल

= (6m × 1.5 m) × 10km

= (6 × 1.5  × 10 × 10000) m³

½ घंटे में निकले पानी का आयतन = ½ × 6 × 1.5  × 10 × 10000 = 45000 m³

मान ले सिंचाई का क्षेत्रफल = x m²

½ घंटे में निकले पानी का आयतन = खेत में पानी का आयतन  

45000 m³ = x × 8/100 m  

[खेत में 8 cm गहरे पानी की आवश्यकता है]  

45000 × 100 = 8x

x = (45000 × 100)/8

x = 4500000/8

x = 562500 m²

x = 562500/ 10000 hectare  

x = 56.25 hectare

अतः , नहर 56.25 hectare क्षेत्रफल की सिंचाई कर पाएगी

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

विमाओं 5.5 cm x 10 cm x 3.5 cm वाला एक घनाभ बनाने के लिए, 1.75 cm व्यास और 2 mm मोटाई वाले कितने चाँदी के सिक्कों को पिघलाना पड़ेगा ?

https://brainly.in/question/12660923

32 cm ऊँची और आधार त्रिज्या 18 cm वाली एक बेलनाकार बाल्टी रेत से भरी हुई है | इस बाल्टी को भूमि पर खाली किया जाता है और इस रेत्की एक शंक्वाकार ढेरी बनाई जाती है | यदि शंक्वाकार ढेरी की ऊँचाई 24 cm है, तो इस ढेरी की त्रिज्या और तिर्यक ऊँचाई ज्ञात कीजिए |

https://brainly.in/question/12660920

Similar questions