History, asked by poojakoram6895, 8 months ago

अंग्रेजों ने विद्रोह को कुचलने के लिए क्या कदम उठाए?

Answers

Answered by shishir303
11

अंग्रेजों ने 1857 के सैनिक विद्रोह को कुचलने के लिए निम्नलिखित कदम उठाये थे...  

  • अंग्रेजों ने सामान्य कानून और मुकदमे की प्रक्रिया रद्द करके एक स्पष्ट कानून बना दिया कि विद्रोहियों को केवल मौत की सजा दी जाएगी।  
  • उत्तर भारत पर स्थिति नियंत्रण करने के लिए सेना की टुकड़ियों को रवाना करने से पहले अंग्रेजों ने सैनिकों की आसानी के लिए कई तरह के कानून पारित कर दिए जिससे उनके सैनिकों को कई कानूनी अधिकार मिल गये।  
  • दिल्ली पर वापस अपना कब्जा देने की अंग्रेजों की कोशिश 28 जून के 1857 के जून महीने से शुरू हुई और सितंबर तक उनकी यह कोशिश कामयाब हो गई। अंग्रेजों और सैनिक विद्रोहियों दोनों पक्षों को में जमकर संघर्ष हुआ और दोनों पक्षों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।  
  • मई और जून 1857 में जो कानून पास किए गए थे, उनकी सहायता से पूरे उत्तर भारत में मार्शल लॉ लागू कर दिया गया और इन कानूनों के तहत अंग्रेजों के साधारण से अधिकारी को भी यह अधिकार मिल गया कि वह बिना किसी मुकदमे को चलाएं विद्रोहियों को मात्र शक के आधार पर सजा दे सकता था।  
  • अंग्रेजों ने अनेक तरह के विशेष कानून भी बनाए और ब्रिटेन से नई सैन्य टुकड़ियां मंगाई गईं, जिन्होंने विद्रोह को कुचलने का काम आरंभ कर दिया।  
  • अंग्रेजो ने दिल्ली पर दो तरफा हमले शुरू कर दिये। एक तरफ कलकत्ता से और दूसरी तरफ पंजाब से।  
  • अंग्रेजों ने कूटनीति चलते हुए शिक्षित वर्ग तथा जमीदारों को इस विद्रोह से दूर रखा। उन्होंने जमीदारों को आश्वासन दिया कि उनकी जागीर वापस लौटा दी जाएंगी।  
  • अंग्रेजों ने संचार माध्यमों पर भी अपना कब्जा जमा लिया, जिससे विद्रोह की सूचना मिलते ही वे विद्रोहियों पर कार्यवाही करके उनकी योजनाओं को विफल कर देते थे।

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

“विद्रोही और राज” पाठ के अन्य प्रश्नों के लिये नीचे दियें लिंक्स पर जायें....

बहुत सारे स्थानों पर विद्रोही सिपाहियों ने नेतृत्व सँभालने के लिए पुराने शासकों से क्या आग्रह किया?

https://brainly.in/question/15469129

उन साक्ष्यों के बारे में चर्चा कीजिए जिनसे पता चलता है कि विद्रोही योजनाबद्ध और समन्वित ढंग से काम कर रहे थे?

https://brainly.in/question/15469148

1857 के घटनाक्रम को निर्धारित करने में धार्मिक विश्वास की किस हद तक भूमिका थी?

https://brainly.in/question/15469132

विद्रोहियों के बीच एकता स्थापित करने के लिए क्या तरीके अपनाए गए?

https://brainly.in/question/15469130

अवध में विद्रोह इतना व्यापक क्यों था? किसान, ताल्लुकदार और ज़मींदार उसमें क्यों शामिल हुए?

https://brainly.in/question/15469135

विद्रोही क्या चाहते थे? विभिन्न सामाजिक समूहों की दृष्टि में कितना फ़र्क था?

https://brainly.in/question/15469131

1857 के विद्रोह के बारे में चित्रों से क्या पता चलता है?  

https://brainly.in/question/15469155

इतिहासकार इन चित्रों का किस तरह विश्लेषण करते हैं?

एक चित्र और एक लिखित पाठ को चुनकर किन्हीं दो स्रोतों की पड़ताल कीजिए और इस बारे में चर्चा कीजिए कि उनसे विजेताओं और पराजितों के दृष्टिकोण के बारे में क्या पता चलता है?

https://brainly.in/question/15469137

Answered by gautamdubey922
8

Explanation:

अंग्रेजों ने अपनी पूरी ताकत लगाकर विरोध को कुचलने का फैसला किया उन्होंने इंग्लैंड से ओर फौजी मंगवाए विद्रोहियों को जल्दी सजा देने के लिए नए कानून बनाए और विद्रोहो के मुख्य केंद्रीय पर धावा बोल दिया

Similar questions