Hindi, asked by tisha8716, 9 months ago

बहुत-से जानवर किसी खास मौसम में लंबी गहरी नींद में चले जाते हैं। लंबी भी इतनी कि कई महीनों तक फिर दिखाई ही नहीं देते।
• क्या तुमने कभी ध्यान दिया है कि सर्दियों के दिनों में अचानक ही छिपकलियाँ कहीं गुम हो जाती हैं। सोचो, वे ऐसा क्यों करती होंगी?
अपने आस-पास किसी जानवर को देखकर क्या तुम्हारे मन में कुछ प्रश्न उठते हैं? कौन-से? कोई दस प्रश्न बनाओ और लिखो।

Answers

Answered by mahisagar27
1

Answer:

hindi kon padta hai......

Answered by shishir303
1

⦿ बहुत-से जानवर किसी खास मौसम में लंबी गहरी नींद में चले जाते हैं। लंबी भी इतनी कि कई महीनों तक फिर दिखाई ही नहीं देते।

⦿ क्या तुमने कभी ध्यान दिया है कि सर्दियों के दिनों में अचानक ही छिपकलियाँ कहीं गुम हो जाती हैं। सोचो, वे ऐसा क्यों करती होंगी?

▬ हाँ, हमने गौर किया है कि सर्दियों में छिपकलियां नजर नहीं आती हैं। जब इस बारे में जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि सर्दियों में छिपकालियां शीत निद्रा यानी गहरी नींद में चली जाती हैं। इसका कारण यह है कि सर्दियों में उन्हें कम भोजन मिल पाता है और वे अपने शरीर को गर्म नहीं रख पाती। इसलिए अपनी ऊर्जा बचाने के लिए वे शीत निद्रा में चली जाती हैं।  

⦿ अपने आस-पास किसी जानवर को देखकर क्या तुम्हारे मन में कुछ प्रश्न उठते हैं? कौन-से? कोई दस प्रश्न बनाओ और लिखो।

▬ अपने आसपास किसी जानवर को देखकर हमारे मन में कुछ प्रश्न उठते हैं। उनमें से 10 प्रश्न इस प्रकार है…  

  1. उनकी पसंद क्या है, उन्हें क्या करना अच्छा लगता है?
  2. उन्हें किस बात पर गुस्सा आता होगा?  
  3. क्या वे इंसानों को अच्छा मानते होंगे?  
  4. क्या वे इंसानों से बात करना चाहते होंगे?  
  5. क्या जानवर आपस में दोस्त होते होंगे?  
  6. अगर उन्हें समय पर खाना पीना नहीं मिल पाता है, तो वे क्या सोचते होंगे?  
  7. क्या जानवरों को भी सपने दिखाई देते हैं?  
  8. आने वाले प्राकृतिक खतरों को वह कैसे भांप लेते हैं?  
  9. क्या वह भी इंसानों की की तरह पक्का घर बनाना चाहते होंगे?  
  10. वह अपने घर का रास्ता कैसे याद रख पाते होंगे?  
  11. जो पालतू पशु होते हैं, वे अपने मालिक की पहचान कैसे कर पाते होंगे?  

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬  

“कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को”  

(पर्यावरण अध्ययन — कक्षा 5, पाठ -1)  

इस पाठ से संबंधित अन्य प्रश्न के लिये नीचे दिये लिंक्स पर जायें...  

स्कूल में कोई शांत जगह ढूँढो। वहाँ एक बच्चा बाकी बच्चों से थोड़ी दूर खड़ा होकर धीरे से कुछ बोले। बाकी बच्चे उसे ध्यान से सुनें। वही बच्चा फिर से उतनी ही धीरे बोले। इस बार बाकी बच्चे अपने कानों के पीछे हाथ रखकर सुनें। किस बार आवाज़ ज्यादा साफ़ सुनाई दी? अपने साथियों से भी पता करो।  

• तुम अपने कानों पर हाथ रखकर कुछ बोलो। अपनी ही आवाज़ सुनाई देती है न?  

https://brainly.in/question/16028352

• क्या तुम कुछ जानवरों की आवाजें समझ सकते हो? किस किस की?

• क्या कुछ जानवर तुम्हारी भाषा भी समझ सकते हैं ? कौन-कौन से?

https://brainly.in/question/16028504

Similar questions