एक A.P में 50 पद हैं, जिसका तीसरा पद 12 है और अंतिम पद 106है। इसका 29वाँ पद ज्ञात कीजिए।
Answers
Answer:
29 वां पद 64 हैं।
Step-by-step explanation:
दिया है : a3 = 12
हम जानते हैं कि, an = a + (n - 1)d
a3 = a + (3 - 1)d
12 = a + 2d
a + 2d = 12 ………(1)
दिया है : a50 = 106
हम जानते हैं कि, an = a + (n - 1)d
a50 = a + (50 - 1)d
106 = a + 49d
a + 49d = 106 ………(2)
अब, समीकरण (2) में से समी (1) को घटाने पर,
a + 49d = 106
a + 2d = 12
(-) (-) (-)
-----------------
47d = 94
d = 94/47
d = 2
d का मान समी (1) में रखने पर,
a + 2d = 12
a + 2 (2) = 12
a + 4 = 12
a = 12 - 4
a = 8
अब, 29 वां पद ,
a29 = a + (29 - 1)d
a29= a + 28d
a29 = 8 + 28 ×2
[a = 8 , d = 2]
a29 = 8 + 56
a29 = 64
अतः, 29 वां पद 64 हैं।
आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।
इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :
उस A.P का 31वाँ पद ज्ञात कीजिए, जिसका 11वाँ पद 38 है और16वाँ पद 73 है।
https://brainly.in/question/12658383
क्या A.P., 11, 8, 5, 2 . . . का एक पद - 150 है ? क्यों ?
https://brainly.in/question/12658379