Hindi, asked by agarwalanvesha17, 7 months ago

जीवनदायिनी वर्षा essay
plz respond within 10 mins

Answers

Answered by Nausheen1809
0

भारत में बारिश का सीजन करीबन 3 से 4 महीनों तक चलता है।

भारतीय उप महाद्वीप के लोग बारिश को ‘मानसून‘ कहते है। विभिन्न देशों और विभिन्न प्रदेशों में बारिश के मौसम की एक विशिष्ट अवधि तय नहीं है। उष्ण कटिबंध वर्षा वनों में पूरे वर्ष भर बारिश होती है तो, सहारा जैसे रेगिस्तान में बहुत ही कम वर्षा होती मई की महीने में गर्मी से भला कौन परेशान नहीं होता है और इसी गर्मी को शांत करने का महत्वपूर्ण काम करती है बारिश। इसीलिए लोग पहली बारिश का बेसबरी से इंतजार करते है और बारिश होते ही इसके आनंद में फुला नहीं समा पाते है।

बारिश शुरू होते ही बारिश के लिए आवश्यक चीजें जैसे छत्री, रेनकोट, प्लास्टिक आदि की तैयारियों में सब जुट जाते हैं। किसान खेतों में बीज लगाने की तैयारी में जुट जाता है। साथ ही स्कूल में जाने वाले बच्चे अपनी नई कक्षा में दाखिल होने की तैयारी करते है।हर साल हम मौसम विभाग से मानसून के पूर्वानुमान का इंतजार करते है, की आखिर बारिश कब होगी। मानसून की खबरें मिलते ही, सभी का दिल खुशी से झूम उठता है।

बारिश के इन 4 महीनों के दौरान भू जल को फिर से भरा जाता है। कुएं, झील, तालाब, जलाशय बारिश के पानी से भर जाते है। बिना बारिश के यह धरती सुख जाएगी और बंजर रेगिस्तान बन जाएगी।

भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहाँ पर होने वाली खेती मुख्य रूप से हर वर्ष होने वाली बारिश पर निर्भर करती है। किसानों के लिए बारिश का महत्व अनन्य साधारण है। खेत में भरपूर फसल उगना हर किसान के लिए बारिश के वरदान से कम नहीं है।

Similar questions