Math, asked by arundada3895, 10 months ago

कुछ त्रिभुजों की भुजाएँ नीचे दी गई हैं। निर्धरित कीजिए कि इनमें से कौन-कौन से त्रिभुज समकोण त्रिभुज हैं। इस स्थिति में कर्ण की लंबाई भी लिखिए।
(i) 7 cm, 24 cm, 25 cm (ii) 3 cm, 8 cm, 6 cm
(iii) 50 cm, 80 cm, 100 cm (iv) 13 cm, 12 cm, 5 cm

Answers

Answered by nikitasingh79
1

Answer:

(i) पाइथागोरस प्रमेय के अनुसार, कर्ण² = लम्ब² + आधार²

हम जानते हैं कि ‌, एक समकोण त्रिभुज में सबसे लम्बी भुजा कर्ण होती है। इसलिए यहां कर्ण 25 cm है (सबसे बड़ी भुजा)।

अत:,  

25² = 7² + 24²

625 = 49 + 576

625 = 625

[यदि किसी त्रिभुज की एक भुजा का वर्ग अन्य दो भुजाओं के वर्गों के योग के बराबर हो तो ∆ समकोण होता है]

त्रिभुज की दी गई भुजाएँ, पाइथागोरस प्रमेय का पालन करती हैं, अत: यह समकोण ∆ की भुजाएँ हैं।

अतः, कर्ण की लंबाई 25 cm है।

 

(ii) पाइथागोरस प्रमेय के अनुसार, कर्ण² = लम्ब² + आधार²

हम जानते हैं कि ‌, एक समकोण त्रिभुज में सबसे लम्बी भुजा कर्ण होती है। इसलिए यहां कर्ण 8 cm है (सबसे बड़ी भुजा)।

अत:,  

8² = 3² + 6²

64 = 9 + 36

64 ≠ 45

[यदि किसी त्रिभुज की एक भुजा का वर्ग अन्य दो भुजाओं के वर्गों के योग के बराबर हो तो ∆ समकोण होता है]

त्रिभुज की दी गई भुजाएँ, पाइथागोरस प्रमेय का पालन नहीं करती हैं, अत: यह समकोण ∆ की भुजाएँ नहीं हैं।

 

(iii) पाइथागोरस प्रमेय के अनुसार, कर्ण² = लम्ब² + आधार²

हम जानते हैं कि ‌, एक समकोण त्रिभुज में सबसे लम्बी भुजा कर्ण होती है। इसलिए यहां कर्ण 100 cm है (सबसे बड़ी भुजा)।

अत:,  

100² = 50² + 80²

10000 = 2500 + 6400

10000 ≠ 8900

[यदि किसी त्रिभुज की एक भुजा का वर्ग अन्य दो भुजाओं के वर्गों के योग के बराबर हो तो ∆ समकोण होता है]

त्रिभुज की दी गई भुजाएँ, पाइथागोरस प्रमेय का पालन नहीं करती हैं, अत: यह समकोण ∆ की भुजाएँ नहीं हैं।

 

(iv) पाइथागोरस प्रमेय के अनुसार, कर्ण² = लम्ब² + आधार²

हम जानते हैं कि ‌, एक समकोण त्रिभुज में सबसे लम्बी भुजा कर्ण होती है। इसलिए यहां कर्ण 13 cm है (सबसे बड़ी भुजा)।

अत:,  

13² = 5² + 12²

169 = 25 + 144

169 = 169

[यदि किसी त्रिभुज की एक भुजा का वर्ग अन्य दो भुजाओं के वर्गों के योग के बराबर हो तो ∆ समकोण होता है]

त्रिभुज की दी गई भुजाएँ, पाइथागोरस प्रमेय का पालन करती हैं, अत: ये समकोण ∆ की भुजाएँ हैं।

अतः , कर्ण की लंबाई 13 cm है ।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

PQR एक समकोण त्रिभुज है जिसका कोण P समकोण है तथा QR पर बिंदु M इस प्रकार स्थित है कि PM ⊥ QR है | दर्शाइए कि PM2 = QM . MR है |

https://brainly.in/question/12659087

ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है जिसमें AC = BC है | यदि AB2 = 2AC2 है, तो सिद्ध कीजिए कि ABC एक समकोण त्रिभुज है |

https://brainly.in/question/12659086

Similar questions