Hindi, asked by CitrusTalk6575, 10 months ago

(क) राजू हाई स्कूल तक पढ़ाई करने के बाद जंगलों में रहने क्यों आया होगा?(ख) राजू के शहीद होने का आदिवासियों के आंदोलन पर क्या असर हुआ होगा?

Answers

Answered by shishir303
2

यह प्रश्न ‘अन्याय के खिलाफ’ पाठ से लिया गया है। जिसमें अंग्रेजों के अन्याय खिलाफ एक कोया आदिवासी श्री राम राजू और अन्य कोया आदिवासियों के साहस और विद्रोह का वर्णन है।

(क) राजू हाई स्कूल तक पढ़ाई करने के बाद जंगलों में इसलिये रहने आया होगा क्योंकि उसका मन सामाजिक व्यवस्था से ऊब चुका होगा। वो शायद समाज में फैले भ्रष्टाचार से दुखी होगा। अंग्रेजों के बढ़ते अत्याचार भी इसका एक कारण रहा होगा और अंग्रेजों के अत्याचार के प्रति उसके मन में विद्रोह व आक्रोश होगा। कुछ न कर पाने की स्थिति में उसने साधु बनकर स्वयं को शांत करने का प्रयत्न किया होगा।

(ख) राजू के शहीद होने के बाद आदिवासियों के आंदोलन पर बहुत बुरा असर पड़ा। किसी भी आंदोलन की सफलता और मजबूती उसके नेतृत्व पर टिकी होती है। राजू ही आदिवासियों के आंदोलन का मुख्य कर्ता-धर्ता था अतः अपने नेता के शहीद होने पर आदिवासियों का आंदोलन भी कमजोर पड़ गया और आदिवासियों ने अंग्रेजों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया।

Similar questions