Social Sciences, asked by soso1916, 10 months ago

लोकतंत्र के एक रूप ‘सामाजिक लोकतंत्र’ का क्या अर्थ है?

Answers

Answered by shishir303
9

सामाजिक लोकतंत्र का लोकतंत्र के एक रूप सामाजिक लोकतंत्र का अर्थ है कि समाज में वर्ण, जाति, धर्म, भाषा, लिंग, धन, जन्म, क्षेत्र या नस्ल के आधार पर व्यक्तियों के बीच भेदभाव नहीं किया जाएगा और समाज के प्रत्येक वर्ग के सभी व्यक्तियों को समान समझा जाएगा।

सामाजिक लोकतांत्रिक समाज वह होता है जिसमें समानता की विचारधारा प्रबल हो और जिसमें समानता का सिद्धांत प्रचलित हो। एक सामाजिक लोकतंत्र का मुख्य संदेश समानता ही होती है। इस सिद्धांत का सामान्य अर्थ यही है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान महत्व प्राप्त हो और किसी भी व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से छोटा ना समझा जाए। सामाजिक लोकतंत्र की स्थापना के लिए दो बातें आवश्यक हैं,,

  • धर्म, जाति, भाषा, लिंग, धन, क्षेत्र या नस्ल आदि के आधार पर यदि समाज में कोई विशेषाधिकार है तो उसे तुरंत समाप्त किया जाए।
  • समाज के सभी व्यक्तियों को समान स्तर पर अपनी प्रगति करने का समान अवसर प्रदान किया जाए और उनको सभी अधिकार समान रूप से प्राप्त हों।
Answered by manoharsinghmanohars
2

Answer:

लोकतंत्र के रूप एक रूप में सामाजिक लोकतंत्र का क्या अर्थ है

Similar questions