Hindi, asked by sandeepkumar4719, 9 months ago

पुरातत्व के किन चिन्हों के आधार पर आप यह कह सकते हैं कि - " सिंधु - सभ्यता ताकत से शासित होने की अपेक्षा समझ से अनुशासित सभ्यता थी। "

Answers

Answered by gauravarduino
7

Explanation:

इसलिए यह कहना सर्वथा उचित है कि सिंधु सभ्यता साधन संपन्न थी। ... पुरातत्व के किन चिह्नों के आधार पर आप सकते हैं कि- " सिंधु सभ्यता ... अन्य शब्दों में हम कह सकते हैं कि सिंधु घाटी सभ्यता संसार की ... काश! हम भी उनके पद चिन्हों का अनुसरण कर पाते।

Answered by sindhu789
26

निम्नलिखित चिन्हों के आधार पर आप यह कह सकते हैं कि - " सिंधु - सभ्यता ताकत से शासित होने की अपेक्षा समझ से अनुशासित सभ्यता थी।"

Explanation:

मोहन जोदड़ो और हड़प्पा, सिंधु सभ्यता के दो बहुत ही प्रसिद्ध नगर हैं। मोहन जोदड़ो का नगर नियोजन बेमिसाल है। यहाँ की सड़कों और गलियों के विस्तार को, यहाँ के खंडहरों को देख कर ही जाना जा सकता है। यहाँ की हर सड़क आड़ी - सीधी है। यदि हम इस शहर की बनावट पर नज़र डालें तो पता चलता है कि नगर से जुड़ी हर चीज़ अपने सही स्थान पर है। इसके लिए हम चबूतरे के पीछे 'गढ़ ' उच्चवर्ग की बस्ती, महा कुंड, स्नानागार ढकी एवं व्यवस्थित नालियां, अन्न का कठोर सभा - भवन के तौर पर प्रयोग होने वाला बड़ा भवन, घरों की बनावट सब घरों का एक कतार में होना, भव्य राजप्रसादों का समाधियों का न होना आदि ऐसी चीज़ हैं जिनके आधार पर हम कह सकते हैं कि सिंधु सभ्यता ताकत से शासित की अपेक्षा समझ से अनुशासित सभ्यता थी। इस सभ्यता से जुडी हर बात आज के विद्वानों को आश्चर्य में डालती है। यहाँ के नगर नियोजन से ले कर सामाजिक संबंधों तक में आम जीवन से जुड़े अनुशासन से व्यक्त होता है।

Similar questions