History, asked by nicenamaman4303, 10 months ago

प्रश्न 16.
‘बंगाल विभाजन’ का राष्ट्रीय आन्दोलन पर क्या प्रभाव पड़ा?

Answers

Answered by shishir303
0

बंगाल विभाजन का राष्ट्रीय आंदोलन पर गहरा और व्यापक असर पड़ा था। बंगाल विभाजन से पूरे देश में आक्रोश व्याप्त हो गया था। देशभर के लोगों ने सरकार के इस कृत्य की खूब निंदा की और अपने गुस्से का इज़हार सरकार को ज्ञापन देकर किया।

बंगाल के विभाजन का परिणाम था कि कांग्रेस पार्टी दो भागों में विभाजित हो गई। नरम दल और गरम दल। गरम दल के लोगों ने अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया और अंग्रेजों का आर्थिक बहिष्कार करना शुरू कर दिया। हड़तालें करनी शुरू कर दीं। क्रांतिकारियों के आंदोलन में अस्तित्व में आने लगे। कुछ क्रांतिकारी गतिविधियां भी चालू हो गईं।

बंगाल के नौजवानों ने छोटे-छोटे गुट बनाकर हथियार चलाने का प्रशिक्षण लिया और अंग्रेज अफसरों पर हमले करने शुरू कर दिए। उन्होंने सरकारी खजाने को भी लूटना शुरू कर दिया और उन्होंने अपने क्रांतिकारी गतिविधियों से अंग्रेज में हड़कंप मचा दिया। इसके परिणाम स्वरूप अंततः अंग्रेजों को मजबूर होकर 1911 में बंगाल के विभाजन को को निरस्त करना पड़ा था।

Similar questions