Hindi, asked by BrainlyHelper, 1 year ago

"Question 1 नीचे लिखी पंक्तियों में रेखांकित शब्दों को ध्यान से देखिए- (क) घुटनों पर पड़ी है नदी चादर-सी (ख) सिमटा बैठा है भेड़ों के गल्ले-सा (ग) पानी का परदा-सा मेरे आसपास था हिल रहा (घ) मँडराता रहता था एक मरियल-सा कुत्ता आसपास (ङ) दिल है छोटा-सा छोटी-सी आशा (च) घास पर फुदकती नन्ही-सी चिड़िया इन पंक्तियो में सा/सी का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से कैसे शब्दों के साथ हो रहा है?

Class 7 - Hindi - शाम - एक किसान Page 66"

Answers

Answered by nikitasingh79
16
इन पंक्तियों में सा/ सी का प्रयोग दो प्रकार से किया गया है-


क) नदी चादर के समान पहाड़ के घुटनों पर पड़ी है। (उपमा के रूप में)


ख) वह भेड़ों के समूह के समान सिमटा हुआ बैठा है। (उपमा के रूप में)


ग) मेरे आस-पास पानी का पर्दा सा हिल रहा था। (उपमा के रूप में)


घ) एक मरियल सा कुत्ता उसके पास मंडराता रहता था। (विशेषण के रूप में)


ड़) दिल छोटा सा है और छोटी सी आशा है। (विशेषण के रूप में)


च) घास पर नन्ही सी चिड़िया फुदकती है। (विशेषण के रूप में)

==================================================================================

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।
Similar questions