Math, asked by sadafzaf5027, 9 months ago

सिद्ध कीजिए की किसी वृत्त के परिगत समान्तर चतुर्भुज समचतुर्भुज होता है |

Answers

Answered by nikitasingh79
1

Answer with Step-by-step explanation:

दिया है :

एक समांतर चतुर्भुज ABCD है जो कि एक O केन्द्र वाले के वृत्त के परिगत है।

सिद्ध करना है :  

ABCD एक समचतुर्भुज है।

उपपति्त :

हमें पता हैं कि, यदि किसी चतुर्भुज की सभी भुजाएँ समान हों तो वे एक समचतुर्भुज कहलाता है।अर्थात, AB = BC = DC = AD

अब चूँकि, ABCD एक चतुर्भुज है।

∴ AB = DC ………….. (1)  और BC = AD ………... (2)

क्योंकि वाह्य बिंदु से किसी वृत्त पर खींची गई दोनों स्पर्श रेखाओं की लंबाइयां समान होती हैं।

अब, DR और DS वृत की स्पर्श रेखाएँ हैं, जो एक ही बिन्दु D से खींची गई हैं।

∴ DR = DS ……………(3)

इसी प्रकार, CR और CQ वृत्त की स्पर्श रेखाएँ हैं जो एक ही बिन्दु C से खींची गई हैं।

∴ CR = CQ …………(4)

और , BP और BQ वृत्त की स्पर्श रेखाएँ हैं जो एक ही बिन्दु B से खींची गई है।

∴ BP = BQ …………. (5)

साथ ही, AP और AS वृत्त की स्पर्श रेखाएँ हैं जो एक ही बिन्दु A से खींची गई हैं।

∴ AP = AS ……….(6) समीकरण (3), (4), (5) और (6), को जोड़ने पर

DR + CR + BP + AP = DS + CQ + BQ + AS

DR + CR) + (BP + AP) = (DS + AS) + (CQ + BQ)

CD + AB = AD + BC

AB + AB = BC + BC

[समी (1) और (2) से ]

2 AB = 2 BC

AB = BC ……………. (7)

अब समीकरण (1), (2) और (7) से,  

AB = BC = CD = DA

∴ ABCD एक समचतुर्भुज है।

अतः किसी वृत्त के परिगत समान्तर चतुर्भुज समचतुर्भुज होता है |

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

दो सकेंद्रिय वृत्तों की त्रिज्याएँ 5 cm तथा 3 cm है | बड़े वृत्त की उस जीव की लंबाई ज्ञात कीजिए जो छोटे वृत्त को स्पर्श करती हो |

https://brainly.in/question/12660368

एक बिन्दु A से जो एक वृत्त के केंद्र से 5cm दूरी पर है, वृत्त पर स्पर्श रेखा की लंबाई 4cm है | वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए |

https://brainly.in/question/12660109

Attachments:
Similar questions