Political Science, asked by Akashlucky5040, 10 months ago

‘ विश्व की साझी विरासत ‘ का क्या अर्थ है? इसका दोहन और प्रदूषण कैसे होता है ?

Answers

Answered by TbiaSupreme
17

"जिन संसाधनों पर किसी एक का नहीं बल्कि समस्त समुदाय का अधिकार होता है उसे साझी संपदा कहा जाता है| इसमें सांझा चारागाह , साधा मैदान, सांझा कुआं ,नदी अथवा जंगल आदि कुछ भी हो सकता है| इस तरह पृथ्वी के कुछ हिस्से अथवा क्षेत्र किसी एक देश के संप्रभु क्षेत्राधिकार से बाहर होते हैं| इन क्षेत्रों का प्रबंधन किसी अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा किया जाता है| इसे ""वैश्विक संपदा"" अथवा ""मानवता की साझी विरासत"" भी कहा जाता है| पृथ्वी का वायुमंडल, अंटार्टिका ,समुद्री तल और अंतरिक्ष आदि इसमें शामिल है|

सांझी विरासत का प्रदूषण और दोहन:-

वैश्विक संपदा की सुरक्षा के मामले पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग कायम करना काफी जटिल कार्य है| इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण समझौते जैसे अंटार्कटिका संधि (1959) , मॉन्ट्रियल न्यायचार  या प्रोटोकोल( 1987) , अंटार्कटिक पर्यावरणीय न्यायचार (1991) किए जा चुके हैं| पर्यावरण से जुड़े हर मामले के साथ एक बड़ी समस्या यह होती है की अपुष्ट वैज्ञानिक साक्ष्यो  और समय सीमा को लेकर मतभेद पैदा हो जाते हैं| और ऐसे में सर्व-साधारण पर्यावरण संरक्षण एजेंडे पर सहमति कायम करना मुश्किल हो जाता है| 1980 के दशक के मध्य में अंटार्कटिका के ऊपर ओजोन परत में छेद की खोज एक आंख खोल देने वाली और विचारणीय घटना है|

इसी तरह साझी संपदा के रूप में अंतरिक्ष के इतिहास से भी पता चलता है कि इस क्षेत्र के प्रबंधन पर उतरी और दक्षिणी गोलार्ध के देशों के बीच असमानता पर असर पड़ा है| पृथ्वी के वायुमंडल और समुद्री तल के समान यहां भी महत्वपूर्ण मसला औद्योगिक विकास का है| इसमें जरूरी तथ्य यह है की बाहरी अंतरिक्ष में जो दोहन कार्य हो रहे हैं उनसे मौजूदा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों के लिए फायदा ना के बराबर है|

"

Answered by suggulachandravarshi
6

Answer:

जिन संसाधनों पर किसी एक का नहीं बल्कि समस्त समुदाय का अधिकार होता है उसे साझी संपदा कहा जाता है| इसमें सांझा चारागाह , साधा मैदान, सांझा कुआं ,नदी अथवा जंगल आदि कुछ भी हो सकता है| इस तरह पृथ्वी के कुछ हिस्से अथवा क्षेत्र किसी एक देश के संप्रभु क्षेत्राधिकार से बाहर होते हैं| इन क्षेत्रों का प्रबंधन किसी अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा किया जाता है| इसे ""वैश्विक संपदा"" अथवा ""मानवता की साझी विरासत"" भी कहा जाता है| पृथ्वी का वायुमंडल, अंटार्टिका ,समुद्री तल और अंतरिक्ष आदि इसमें शामिल है|

Similar questions