Math, asked by hrududeotale5461, 9 months ago

व्यास 3 m वाला 14 m गहरा की गहराई तक खोदा जाता है | इससे निकली हुई मिट्टी को कुँए के चारों ओर 4 m चौड़ी एक वृत्ताकार वलय (ring) बनाते हुए, समान रूप से फैलाकर एक प्रकार का बाँध बनाया जाता है | इस बाँध की ऊँचाई ज्ञात कीजिए |

Answers

Answered by nikitasingh79
5

Answer:

चबूतरे की ऊंचाई 1.125 m है।

Step-by-step explanation:

दिया है :  

कुएँ की त्रिज्या , r = 3m/2 = 1.5m

कुएँ की गहराई , h = 14m

चबूतरे खोखले बेलन के आकार का है जिसकी अंतिरक त्रिज्या कुएं की त्रिज्या के समान है और चौड़ाई 4 मीटर है।  

चबूतरे की अंतिरक त्रिज्या =  कुएँ की त्रिज्या, r = 3/2 m = 1.5 m  

चबूतरे की बाहरी त्रिज्या, R = 1.5  + 4 = 5.5 m  

माना चबूतरे की ऊंचाई = H m  

निकली हुई मिट्टी का आयतन = बने चबूतरे का आयतन

πr²h = वाहय बेलन का आयतन-  आंतरिक बेलन का आयतन πr²h = πR²H - πr²H

πr²h = π(R² - r²) × H

r²h = (R² - r²) × H

1.5 × 1.5 × 14 =   (5.5² - 1.5²) × H

1.5 × 1.5 × 14  = (5.5 - 1.5)(5.5 + 1.5)× H

2.25 × 14 = 4 × 7 × H

H = (2.25 × 14)/(4 × 7)

H = 2.25/2

H = 1.125 m

अतः , चबूतरे की ऊंचाई 1.125 m है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

क्रमशः 6 cm, 8 cm और 10 cm त्रिज्याओं वाले धातु के ठोस गोलों को पिघलाकर एक बड़ा ठोस गोला बनाया जाता है | इस गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए |

https://brainly.in/question/12660925

व्यास 7 m वाला 20 m गहरा एक कुआँ खोदा जाता है और खोदने से निकली हुई मिट्टी को समान रूप से फैलाकर 22 m x 14 m वाला एक चबूतरा बनाया गया है | इस चबूतरे की ऊँचाई ज्ञात कीजिए |

https://brainly.in/question/12660921

Attachments:
Similar questions