Social Sciences, asked by ettityagi7764, 10 months ago

1857 ई० के प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष का वर्णन कीजिए।

Answers

Answered by shishir303
5

1857 का स्वतंत्रता संग्राम भारत का प्रथम स्वाधीनता संग्राम था जो एक सिपाही विद्रोह से शुरू होकर पूरे भारतवर्ष में स्वाधीनता संग्राम के रूप में फैल गया था। इसे सिपाही विद्रोह और भारतीय विद्रोह के नाम से भी जाना जाता है। यह संग्राम ब्रिटिश शासन काल के खिलाफ किया गया एक सशस्त्र विद्रोह था। अलग-अलग रूप में यह पूरा स्वतंत्रता संग्राम लगभग दो वर्षों तक चला था।

यह विद्रोह सिपाहियों द्वारा चर्बी वाले कारतूस प्रयोग किये जाने से मना करने से शुरू हुआ।  इस कारण 85 सिपाहियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इससे सिपाहियों में आक्रोश उत्पन्न हो गया और उनमें विद्रोह फैल गया। धीरे-धीरे यह सिपाही विद्रोह आम जनता में भी फैलता गया और भारत के विभिन्न क्षेत्रों में यह विद्रोह अलग-अलग रूपों में स्वाधीनता संग्राम का रूप लेने लगा। इस स्वतंत्रता संग्राम के अगुआ मंगल पांडे, लक्ष्मीबाई, बहादुर शाह जफर, तात्या टोपे, नाना साहब आदि थे।

Similar questions