Social Sciences, asked by DasanPilla8803, 10 months ago

प्रजामण्डलों की राजस्थान में स्थापना क्यों की गई?

Answers

Answered by bhatiamona
6

Answer:

प्रजामंडल की राजस्थान में स्थापना देसी रियासतों में उत्तरदायी शासन की स्थापना हेतु, सामंती अत्याचारों व शोषण का विरोध करने हेतु, देसी रियासतों में  राजनीतिक जन-जागृति पैदा करने हेतु और देश में चल रहे राष्ट्रीय आंदोलन को गति प्रदान करने हेतु की गई थी।

प्रजामंडल एक तरह के राजनीतिक संगठन थे। सन 1938 में कांग्रेस के हरिपुरा अधिवेशन में देशी राज्यों के आंदोलन को समर्थन देने का प्रस्ताव पास होने के बाद देसी रियासतों में प्रजा मंडलों की स्थापना आरंभ हुई। राजस्थान की सभी रियासतों में अपने-अपने प्रजामंडल थेय़ इन प्रजामंडल ने आजादी तक सभी उचित मुद्दों पर अनेक आंदोलनों का संचालन किया था।

Similar questions