Math, asked by rajputparul5107, 9 months ago

मीनार के आधर से और एक सरल रेखा में 4 m और 9 m की दूरी पर स्थित दो ¯बदुओं से मीनार के शिखर के उन्नयन कोण पूरक कोण हैं। सिद्ध कीजिए कि मीनार की ऊँचाई 6 m है।

Answers

Answered by nikitasingh79
2

Answer:

मीनार की ऊंचाई 6 m है।

Step-by-step explanation:

मान लीजिए CD = h m  मीनार की ऊंचाई है और B; A अभीष्ट बिंदु है डोमिनार से क्रमशः 4 मीटर और 9 मीटर की दूरी पर है।

समकोण ∆BCD में,

tan θ = CD/BC

tan θ = h/4 …………..(1)

समकोण ∆ACD में,

tan (90 - θ )  = DC/AC

tan (90 - θ )  = h/9  

cot θ = h/9 ……..(2)

समी (1) और (2) को गुणा करने पर,

h/4 × h/9 = tan θ × cot θ

h²/36 =  tan θ × 1/ tan θ

h²/36 = 1

h² = 36

h² = 6²

h = 6 m

अतः, मीनार की ऊंचाई 6 m है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

7 m ऊँचे भवन के शिखर से एक केबल टावर के शिखर का उन्नयन कोण 60° है और इसके पाद का अवनमन कोण 45o है। टॉवर की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।

https://brainly.in/question/12660101

समुद्र-तल से 75 m ऊँची लाइट हाउस के शिखर से देखने पर दो समुद्री जहाजों के अवनमन कोण 30° और 45° हैं। यदि लाइट हाउस के एक ही ओर एक जहाज दूसरे जहाज के ठीक पीछे हो तो दो जहाजों के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।

https://brainly.in/question/12660100

Attachments:
Similar questions