Math, asked by akshatgambhir2183, 7 months ago

दिए गए प्रतिबंधों को संतुष्ट करते हुए अतिपरवलय का समीकरण ज्ञात कीजिए: नाभियाँ (\pm 5, 0), अनुप्रस्थ अक्ष की लंबाई 8 है।

Answers

Answered by amitnrw
0

अतिपरवलय का समीकरण  x²/16 - y²/9  = 1 है

Step-by-step explanation:

अतिपरवलय ( HyperBola)

अनुप्रस्थ अक्ष (transverse axis ) की लम्बाई  = 2a

संयुग्मी अक्ष (conjugate axis ) की लम्बाई  = 2b

नाभियों के बीच की दूरी = 2c

c² = a² + b²

उत्केंद्रता  e (eecentricity) = c/a    c² = a² + b²

नाभिलंब जीवा की लंबाई  = 2b²/a

अतिपरवलयों  की नाभियाँ  ( ± 5 , 0  )

=> नाभियाँ  x अक्ष के अनुदिश है

=> x²/a² - y²/b²  = 1

नाभियाँ  (± 5 , 0 )

=> c = 5

=> c² = 25

अनुप्रस्थ अक्ष की लंबाई = 2a

2a = 8

=> a = 4

=> a² = 16

c² = a² + b²

=> 25 = 16 + b²

=> b² = 9

अतिपरवलय का समीकरण

x²/a² - y²/b²  = 1

x²/16 - y²/9  = 1

अतिपरवलय का समीकरण  x²/16 - y²/9  = 1 है

और पढ़ें

अतिपरवलयों के शीर्षों, नाभियों के निर्देशांक, उत्केंद्रता और नाभिलंब जीवा की लंबाई

brainly.in/question/15777726

अतिपरवलयों के शीर्षों, नाभियों के निर्देशांक, उत्केंद्रता और नाभिलंब जीवा की लंबाई

brainly.in/question/15777901

Similar questions